August 20, 2026

20 मई को दवा विक्रेताओं की हड़ताल, प्रशासन ने किए वैकल्पिक इंतजाम

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट संगठनों का बंद, सरकारी अस्पतालों व जनऔषधि केंद्रों में मिलेगी दवा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

गरियाबंद:

देशभर सहित छत्तीसगढ़ में 20 मई को दवा विक्रेताओं द्वारा हड़ताल की जाएगी। यह हड़ताल ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट संगठनों के आह्वान पर की जा रही है। हड़ताल के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आवश्यक इंतजाम करने का दावा किया है।

प्रशासन द्वारा सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं, स्वास्थ्य उत्पादों और मेडिकल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए शासकीय अस्पतालों, जनऔषधि केंद्रों, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स, नर्सिंग होम और अन्य दवा वितरण केंद्रों में दवाइयों की व्यवस्था बनाए रखने कहा गया है।

विभाग ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को सरकारी अस्पतालों और उपलब्ध औषधि केंद्रों से दवाएं मिल सकेंगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराकर अनावश्यक दवाइयों का संग्रह न करें।


स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि जिन मरीजों को नियमित दवाइयों की जरूरत होती है, वे चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक दवाइयां पहले से लेकर सुरक्षित रखें, ताकि हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

Loading

error: Content is protected !!