September 27, 2026

अवैध शराब पर सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love


सारंगढ़ बिलाईगढ़ सरिया | दिनांक 23/03/2026 सरिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी सुश्री संतोषी ग्रेस के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में थाना सरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मारोदरहा में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के घर के आंगन में छिपाकर रखे सफेद प्लास्टिक थैले से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय बरिहा (पिता- सेत कुमार, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम मारोदरहा, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, आरक्षक विमल जांगड़े, दिलीप स्नेही, दिगंबर, खेमलाल सहित थाना सरिया के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
 पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!