September 27, 2026

अनियंत्रित बाइक हादसे में दो घरों का चिराग बूझ गया, गांव सहित बरमकेला अंचल में शोक की लहर

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love


सरिया/बरमकेला:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत बरमकेला ब्लॉक के ग्राम गोबरसिंहा में बीती रात एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गोबरसिंहा गांव के मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर मोड़ सह बस स्टैंड के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दो मासूम युवकों की मौके पर ही जीवन लीला समाप्त हो गई। इस दुखद हादसे ने न सिर्फ पीड़ित परिवारों के धैर्य को तोड़ दिया,बल्कि पूरे गांव सहित बरमकेला अंचल में शोक की लहर दौड़ गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)


हृदयविदारक दुर्घटना में काल के गाल में समाने वालों में वासुदेव उर्फ पप्पू पटेल पिता श्री टीकाराम पटेल, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गोबरसिंहा तथा संजय नायक पिता श्री शौकीलाल नायक, उम्र 25 वर्ष निवासी ढोसरबहाल शामिल हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार संजय नायक वर्तमान में गोबरसिंहा में ही अपने मामा के घर निवास कर रहा था और बचपन से ही संजय नायक की शिक्षा दीक्षा अपने मामा घर गोबरसिंहा में ही रहकर हुई है और आगामी कुछ दिनों बाद बरमकेला से लेंधरा रोड़ पर मिश्रा क्लीनिक के सामने एक कैफे खोलने वाला था और दूसरा युवा वासुदेव उर्फ पप्पू पटेल जिसका आज पुलिस विभाग में चयन हेतू परीक्षा देने वाले थे लेकिन भगवान् जी को कुछ और ही मंजूर था इसलिए …….?
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार, देर रात बाइक तेज रफ्तार में थी और पीछे से किसी अज्ञात वाहन की ठोकर खाने से उनकी दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर हनुमान मंदिर मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक सड़क पर से नीचे गिर पड़े तथा टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई और इस हादसे की खबर सुबह फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सुबह होते-होते यह पीड़ादायक समाचार परिजनों तक पहुंचा। अपने जिगर के टुकड़ों सह कुल दीपक की असामयिक मौत की खबर सुनकर परिवारों में मातम छा गई। इस खबर से पूरे गांव सहित बरमकेला अंचल दुखद माहौल के साथ शोक में डूब गया—हर आंखें नम थी,हर चेहरा गमगीन। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
घटना की सूचना मिलते ही बरमकेला पुलिस थाना प्रभारी सहित दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मुख्य मार्ग पर भीड़ को नियंत्रित कर परिजनों व ग्रामीणों ने की सहयोग से उक्त युवकों की शवों को मौके से उठाकर बरमकेला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित इस मोड़ पर पहले भी हादसों की बातें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां उचित संकेतक, गति नियंत्रण और सड़क सुरक्षा उपायों की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस दुखद अवसर पर पूरे ग्राम गोबरसिंहा सहित बरमकेला अंचलवासियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। दो युवा जिंदगियों का यूं अचानक बिछड़ जाना,हर दिल को झकझोर देने वाला है—एक ऐसा दर्द,जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!