September 26, 2026

ग्रामीण स्तर पर गूंजेगा ‘क्रिकेट का महासंग्राम’, कोनपारा में 5 फरवरी से टेनिस बॉल प्रतियोगिता

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love


रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कोनपारा में खेल प्रेमियों के लिए उत्साहभरी खबर है। गांव में आगामी 5 फरवरी 2026 से भव्य ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसे “क्रिकेट का महासंग्राम” नाम दिया गया है। इस प्रतियोगिता को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में खिलाड़ियों व युवाओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने सभी क्रिकेट टीमों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)


आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में सीमित स्थान रखते हुए केवल 32 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक टीमों को 2 फरवरी 2026 तक अग्रिम पंजीयन शुल्क जमा कर अपना स्थान सुनिश्चित करना होगा। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 1100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि विजेता टीम को 22,222 रुपये का प्रथम पुरस्कार और उपविजेता टीम को 11,111 रुपये का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता के नियमों की बात करें तो प्रत्येक लीग मैच 8-8 ओवर का होगा। खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और टीम सूची साथ लाना अनिवार्य किया गया है। किसी भी प्रकार की चोट या क्षति के लिए खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा अंपायर और समिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य रहेगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53


इस खेल महोत्सव में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गंगाधर साहू की उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में सकिर्तन राठिया, चतुर सिंह भजोराम, लक्ष्मण और पंचराम भी शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
आयोजन की जिम्मेदारी गांव की क्रिकेट नवयुवक समिति और पंचगण के सहयोग से निभाई जा रही है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए स्थानीय युवाओं द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उम्मीद है कि यह “क्रिकेट का महासंग्राम” क्षेत्र में खेल भावना को नई ऊर्जा देगा और ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!