September 27, 2026

पत्रकार एकजुटता का संगम — अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर मंथन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की माँग हुई प्रखर

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 19/OCT/2025–अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले रविवार को सारंगढ़ के मरार पटेल भवन में एक गरिमामय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने की, जबकि संचालन श्याम कुमार पटेल द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लॉकों से सैकड़ों पत्रकारों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए पत्रकार एकता, सम्मान और सुरक्षा कानून को लेकर व्यापक चर्चा की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन, जो कि 2 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित होने जा रहा है, उसकी तैयारियों की समीक्षा करना और जिले से अधिक से अधिक पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर उपस्थित कलमकारों ने कहा कि यह अधिवेशन पत्रकारिता के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा — जहाँ देशभर के पत्रकार एक मंच से सरकार के समक्ष पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को बुलंद आवाज़ में रखेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा —

“पत्रकार समाज का आईना हैं, लेकिन आज वही आईना बार-बार तोड़ा जा रहा है। झूठे मुकदमे, दबाव की राजनीति और लगातार बढ़ते हमलों के बीच पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अब ठोस कानून बनाना अत्यावश्यक है। पत्रकार सुरक्षा कानून अब वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है।”

उन्होंने सभी पत्रकारों से अपील की कि वे बिलासपुर अधिवेशन में एकजुट होकर बड़ी संख्या में शामिल हों और अपनी आवाज़ को बुलंद करें।

देवराज दीपक, कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, ने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ का संगठन पूरी मजबूती से प्रदेश नेतृत्व के साथ खड़ा है और अधिवेशन में जिले का प्रतिनिधित्व शानदार रहेगा।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों ने भी कहा कि अब समय केवल आवाज़ उठाने का नहीं बल्कि संगठित आंदोलन करने का है, ताकि पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिले।

बैठक में विभिन्न ब्लॉकों से आए पत्रकारों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएँ भी साझा कीं और निर्णय लिया गया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल बिलासपुर अधिवेशन में भाग लेगा।
बैठक के दौरान पूरा माहौल जोश और एकता से भरा रहा — हर कलमकार के मन में एक ही संकल्प गूंज रहा था:
“पत्रकार सुरक्षा कानून अब केवल माँग नहीं, आंदोलन का स्वर बने।”

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पत्रकारों में —
नरेश चौहान, देवराज दीपक, सुनील टंडन, कृष्ण कुमार महिलाने, दिनेश जोल्हे, दीनानाथ जाटवर, अशोक मनहर, मिथुन यादव, डोरीलाल चंद्रा, समीप अनंत, शम्भू पटेल, अजय जोल्हे, टीकाराम सहिस, भागवत साहू, बादल सोनी, युवराज सिंह निराला, मोहन लहरे, भूपेंद्र चंद्रा, महेन्द्र कांत साहू, राजेश नेताम, मनीष टंडन, पिंगध्वज खण्डेकर, सुधीर चौहान, शुकदेव दीवान, अजय साहू, आशीष दास महंत, गुलशन लहरे, सतीश जोल्हे सहित बड़ी संख्या में जिले के पत्रकार मौजूद रहे।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!