November 12, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर नगरपालिका ने शुरू किया रात्रिकालीन कचरा कलेक्शन

1 min read
Spread the love

सड़क में कचरा फेंकने वालों से होगी जुर्माना की वसूली

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 सितंबर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर नगरपालिका परिषद सारंगढ़ की सफाई टीम ने नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी दुकानों से रात्रिकालीन कचरा कलेक्शन का कार्य शुरू किया है। नगरपालिका की टीम ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे सड़क में कचरा नहीं फेंके। यदि वे कचरा फेंकेंगे तो उनके विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार सेवा पखवाड़ा में नियमित रूप से देश को साफ करने की पहल की है। ऐसे में कोई सड़क जैसे सार्वजनिक स्थानों में कचरा फेंकेंगे तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

Loading

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!