September 27, 2026

आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने गर्भवती माताओं को देने वाले पोषण आहार का जानकारी लिया

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जून 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम रेड़ा और हरदी के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे बच्चों से उनके नाम, एबीसीडी और गिनती पूछे। कुछ बच्चों ने एबीसीडी और गिनती को पढ़कर सुनाए और कुछ बच्चों ने जवाब नहीं दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को बच्चों को झिझक दूर करने और पढ़ाई के साथ साथ पोषक तत्व भरे आहार देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाए गए भोजन का जांच किए। कलेक्टर ने इस दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन, सामान्य बच्चों का वजन आदि के संबंध में जानकारी लिए। इसके साथ ही साथ भंडार में पोषक सामग्री की स्थिति, शौचालय का निरीक्षण किए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र हरदी में विद्युतीकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी बृजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, परियोजना अधिकारी कृष्ण कुमार साहू उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!