November 11, 2026

उत्कल भाषी ब्राह्मण समाज का 16 मार्च को होली मिलन समारोह

1 min read
Spread the love

महिला समिति को मिला जन सम्पर्क का दायित्व

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होंगे विविध खेल एवं फागोत्सव

रायगढ़ //उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति – रायगढ़ तहसील द्वारा होली मिलन समारोह के आयोजन हेतु तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा के निवास विजयपुर में बैठक रखी गई थी.जिसमें सर्वसम्मति से उक्त आयोजन हेतु रूपरेखा बनाई गई, बैठक में महिला एवं पुरूष वर्ग की शत प्रतिशत सहभागिता रही।
विदित हो कि उत्कल ब्राह्मण समाज रायगढ़ तहसील द्वारा उत्कल भाषी ब्राह्मणों का पारिवारिक होली मिलन समारोह के आयोजन हेतु बैठक रखी गई जिसमें समाज के विप्रजन शामिल होकर उक्त कार्यक्रम रविवार 16 मार्च 2025 को करना सुनिश्चित किया गया. समारोह आयोजन के लिये महिला शक्ति को विशेष जिम्मेदारी दी गई है, पूर्व में भी महिला समिति द्वारा वार्षिक स्नेह सम्मेलन पिकनिक इंदिरा विहार कार्यक्रम को सफल बनाया था और संगठन को मजबूती प्रदान किया गया. उत्कल भाषी ब्राह्मणो के मध्य परस्पर सहयोग, आपसी भाईचारा, समन्वय स्थापित कर एक मंच में लाने के आशय से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में आपसी परिचय,फाग लेपन, नृत्य,गीत,कुर्सी दौड़,अंताक्षरी, सम्मान आदि किया जाना है. कार्य विभाजन कर दायित्व निर्धारित करते हुए रूपरेखा बनाया गया साथ ही समिति के पदाधिकारियों को पृथक पृथक कार्यभार दिया गया।बैठक में बेलादुला वार्ड क्रमांक 21 ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित पार्षद अजय शंकर मिश्रा भी शामिल हुए और बड़ो का आशीर्वाद लिया.


उत्कल भाषी ब्राह्मण समाज के बैठक में प्रदेश उत्कल ब्राह्मण समाज के महासचिव सत्यदेव शर्मा,चित्रसेन शर्मा, शांतनु पंडा,युगल किशोर पंडा,अशोक पंडा, सूर्यकांत त्रिपाठी, दिनेश शर्मा,अनिल होता,भूपेश पंडा,दीपक आचार्य, संजय रथ,संजय शर्मा,सुनील मिश्रा,अजय शंकर मिश्रा एवं श्रीमती डॉली शर्मा,श्रीमती प्रीति शर्मा,श्रीमती कांचन मिश्रा,
श्रीमती सुनीता आचार्य,श्रीमती सीमा पंडा,श्रीमती संजुक्ता पंडा,श्रीमती पूर्णिमा होता,श्रीमती पुष्पा शर्मा,श्रीमती शालिनी महापात्रे,श्रीमती रंजीता मिश्रा,श्रीमती ज्योत्सना शर्मा,श्रीमती प्रियंका रथ,श्रीमती पिंकी शर्मा,श्रीमती यशोदा शर्मा, कुमारी प्रेरणा शर्मा एवं विप्रजन उपस्थित रहे।

Loading

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!