September 16, 2026

NSUI प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर बरमकेला में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

बरमकेला / सारंगढ़। आज दिनांक 16 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडे जी के जन्मदिन के अवसर पर NSUI बरमकेला ब्लॉक इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देते हुए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

कार्यक्रम का नेतृत्व NSUI बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला प्रांगण पर आंवला के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने कहा कि “आज जिस तेजी से जंगलों की अंधाधुंध कटाई हो रही है, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में हम सभी युवाओं की जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी सदैव छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के लिए प्रेरित करते हैं, उन्हीं की प्रेरणा से हमने केक काटने की जगह धरती को हरा-भरा करने का निर्णय लिया।”

उन्होंने कहा कि यह पौधा सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए ऑक्सीजन और जीवन का उपहार है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!