September 16, 2026

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर 17 सितंबर की संध्या जिलेभर में जलेगा “आशीर्वाद का दीया”सारंगढ़ के खाड़ाबंध तालाब में होगा जिला स्तरीय आशीर्वाद दीया आयोजन 25 चयनित गांवों में शत-प्रतिशत दीया प्रज्वलन का लक्ष्य, खाड़ाबांध तालाब में होगा जिला स्तरीय आयोजन

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां लगभग पूरी

केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के लाभार्थियों को अभियान से जोड़ने विशेष दायित्व, जिला से ग्राम स्तर तक तैयार की गई कार्ययोजना

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

सारंगढ़-बिलाईगढ़, प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले एक माह के सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 17 सितंबर की संध्या 7 बजे “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत @2047 के संकल्प से नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में अभियान के सफल आयोजन के लिए जिला से लेकर ग्राम स्तर तक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके अंतर्गत जिले के 25 ग्रामों का चयन शत-प्रतिशत दीया प्रज्वलन के लिए किया गया है। चयनित गांवों में प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए व्यापक जनभागीदारी के साथ “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।साथ ही जिले के सभी गांवों में केंद्र और राज्य शासन की अलग अलग विभागों में संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों के लाभार्थियों, हितग्राहियों और ग्रामीण माताओं, बहनों, दीदियों द्वारा भी आशीर्वाद का एक दीया जलाकर अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन स्तर से आवश्यक कार्ययोजना और दायित्व दिए गए है।

जिले का प्रमुख जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल खाड़ाबांध तालाब निर्धारित किया गया है। शाम 6 बजे से यहां सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों की सहभागिता के साथ “आशीर्वाद का दीया” प्रज्वलित किया जाएगा।
योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेंगे विभागीय अधिकारी
केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित व्यक्तिमूलक और समूह मूलक हितग्राहियों को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम से व्यापक रूप से जोड़ने की तैयारी की गई है। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं मैदानी अमले को विशेष दायित्व सौंपे गए हैं।
जिले, विकासखंड, नगर पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम स्तर तक विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें 17 सितंबर की संध्या दीप प्रज्वलित कर अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करेंगे। शासन की योजनाओं के लाभार्थियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभागवार समन्वित कार्ययोजना के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं।

जिला से ग्राम स्तर तक बैठकों का दौर

कलेक्टर के निर्देश पर “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम और सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी आयोजन के लिए जिला, विकासखंड और स्थानीय स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित कर कार्ययोजना तैयार की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायत, नगर पंचायत तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला, विकासखंड, क्लस्टर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर नामजद नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है।

प्रबुद्धजनों और समाज के सभी वर्गों से सहभागिता का आग्रह

कलेक्टर पद्मिनी भाई साहू द्वारा “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए जिले के प्रबुद्धजन, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले नागरिकों से सहभागिता का आग्रह किया जा रहा है।
जिले में निवासरत रामनामी परिवारों, साहित्यकारों, चिकित्सकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठजनों और समाज के सभी वर्गों को भी इस आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उद्देश्य है कि जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत @2047 के सामूहिक संकल्प में जिले के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो।

25 गांवों से जिलेभर तक पहुंचेगा जनसेवा का संदेश

17 सितंबर की संध्या प्रज्वलित होने वाला “आशीर्वाद का दीया” जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत @2047 के निर्माण के सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनेगा। चयनित 25 गांवों में शत-प्रतिशत दीया प्रज्वलन के साथ-साथ जिले के अन्य ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में भी व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। अभियान में शासन की योजनाओं के लाभार्थियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों को जोड़ते हुए जनसेवा, नागरिक सहभागिता और विकसित भारत 2047 के संकल्प को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

Loading

RECENT POSTS

error: Content is protected !!