September 4, 2026

आंगनबाड़ी केंद्र गोबरसिंहा 1, 2 एवं 3 में आयोजित हुआ न्योता भोज कार्यक्रम, महिलाओं और बच्चों ने लिया हिस्सा

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love


गोबरसिंहा, 03 सितंबर 2026। ग्राम पंचायत गोबरसिंहा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2 एवं 3 में आज दिनांक 03 सितंबर 2026 को न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों एवं ग्राम की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही ग्राम पंचायत की ओर से पंचगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)


न्योता भोज के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना रहा। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भी बच्चों के साथ समय बिताया और कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53


कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कमला खूंटे, श्रीमती पुष्पा एवं श्रीमती कमला शर्मा ने बच्चों की देखरेख करते हुए न्योता भोज कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।


ग्राम पंचायत के पंचों और ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता से कार्यक्रम में सामुदायिक सहयोग की भावना देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों को बच्चों के पोषण और आंगनबाड़ी केंद्रों से ग्रामीणों के जुड़ाव के लिए उपयोगी बताया।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!