September 1, 2026

पूर्व अपराधियों, निगरानी बदमाशों, गुंडा एवं आदतन बदमाशों की थाना बरमकेला में ली गई परेड अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने दी गई समझाइश।

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

🔹 दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की दी गई चेतावनी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

🔹 थाना बरमकेला, थाना सरिया एवं थाना डोंगरीपाली क्षेत्र के कुल 20 व्यक्ति रहे उपस्थित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

🔹 पूर्व अपराधों एवं वर्तमान गतिविधियों की ली गई जानकारी, आचरण एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के दिए गए निर्देश।

🔹 अवैध शराब, मारपीट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की दी गई समझाइश।

🔷 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र पटेल के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री गोविंद दीवान तथा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती संतोष ग्रेस के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 31 अगस्त 2026 को थाना बरमकेला परिसर में थाना बरमकेला, थाना सरिया एवं थाना डोंगरीपाली क्षेत्र के निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश, आदतन बदमाश, अवैध शराब विक्रय में संलिप्त रहे व्यक्तियों तथा मारपीट सहित विभिन्न अपराधों में पूर्व में संलिप्त रहे व्यक्तियों की परेड एवं निगरानी बैठक आयोजित की गई।

🔷 20 व्यक्तियों की ली गई परेड

अभियान के दौरान थाना बरमकेला, सरिया एवं डोंगरीपाली क्षेत्र से कुल 20 व्यक्तियों को थाना बरमकेला परिसर में उपस्थित कराया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित व्यक्तियों की पहचान एवं उनके वर्तमान निवास, रोजगार, गतिविधियों तथा आपराधिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी ली गई।

पुलिस द्वारा उन्हें स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि वे पूर्व की आपराधिक गतिविधियों को पूर्णतः त्यागकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें तथा शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन-यापन करें। साथ ही परिवार एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि से स्वयं को दूर रखने के लिए निर्देशित किया गया।

🔷 पुलिस की रहेगी सतत निगरानी

उपस्थित व्यक्तियों को बताया गया कि पुलिस द्वारा उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध शराब बिक्री, मारपीट, धमकी, जुआ-सट्टा, चोरी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि अपराध छोड़कर सामान्य एवं शांतिपूर्ण जीवन जीने वाले व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक वातावरण प्रदान किया जाएगा, किंतु कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

🔷 अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की दोहरी रणनीति

जिला पुलिस द्वारा एक ओर जहां पूर्व अपराधियों एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हें अपराध से दूर रहकर सम्मानजनक एवं शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

थाना बरमकेला में आयोजित यह निगरानी परेड भी इसी उद्देश्य का हिस्सा है, ताकि क्षेत्र में अपराध की पुनरावृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हो।

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!