September 1, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बेटी रीमा राय को मिला शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सॉफ्टटेनिस खिलाड़ी रीमा को किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 अगस्त 2026/जिले के लिए गर्व का क्षण है कि नगर पंचायत बरमकेला की होनहार बेटी व सॉफ्टटेनिस खिलाड़ी रीमा राय को राज्य के सर्वोच्च खेल सम्मान राज्य खेल अलंकरण (शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार 2025-26) से सम्मानित किया गया है। वह रामप्रसाद राय की बेटी हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 का सम्मान मिला है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद द्वय बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल ने मंच से रीमा राय को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

खिलाड़ी रीमा ने सॉफ्ट टेनिस में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले का नाम रोशन हुआ है। पिछले 10 वर्षो से सॉफ्ट टेनिस खेल रही है। साथ ही राष्ट्रीय पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। रीमा की सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान बरमकेला क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!