September 27, 2026

सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत जिला अस्पताल में औषधि प्रशासन की सघन जांच, दवा वितरण और रसोई व्यवस्था का लिया जायजा

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

गरियाबंद, 06 मई 2026।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

“सही दवा, शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के अंतर्गत जिला गरियाबंद में औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिला अस्पताल में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सचिव महोदय एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

निरीक्षण के दौरान शासकीय जिला अस्पताल स्थित मेन ड्रग स्टोर एवं डिस्पेंसिंग ओपीडी फार्मेसी की गहन जांच की गई। टीम ने दवाइयों के वितरण व्यवस्था, स्टोरेज कंडीशन तथा संबंधित दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया। दवाओं के रख-रखाव, तापमान नियंत्रण एवं रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का भी परीक्षण किया गया।

वहीं अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) द्वारा जिला अस्पताल की रसोई का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था एवं भोजन निर्माण प्रक्रिया की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ध्रुव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां एवं शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि शासन की थीम आधारित कार्ययोजना के तहत संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को दवा भंडारण एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए तथा भविष्य में भी नियमित निरीक्षण जारी रखने की बात कही।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!