September 26, 2026

फाइलेरिया के खिलाफ जनजागरूकता की जंग, स्वास्थ्य विभाग मैदान में राजिम–छुरा में 3.13 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

कलेक्टर भगवान सिंह उइके की अपील – दवा सेवन कर अभियान को सफल बनाएं

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

गरियाबंद, 17 फरवरी 2026 जिले में फाइलेरिया (हाथीपांव) उन्मूलन अभियान तेज़ी से संचालित किया जा रहा है। यह गंभीर परजीवीजनित बीमारी व्यक्ति को शारीरिक रूप से अक्षम बना सकती है। जिले में वर्तमान में 177 लिम्फोडिमा एवं 40 हाइड्रोसिल के मरीज चिन्हित किए गए हैं, जिनमें सर्वाधिक 134 मरीज विकासखंड राजिम में पाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न के मार्गदर्शन में तथा कलेक्टर भगवान सिंह उइके के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक विशेष फाइलेरिया उन्मूलन गतिविधि कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

3.13 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

अभियान के अंतर्गत विकासखंड राजिम एवं छुरा में कुल 3,13,965 नागरिकों को डीईसी, आइवरमेक्टिन एवं अल्बेंडाजोल दवाइयां खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर नागरिकों को उनके समक्ष दवा सेवन करा रही है।

कैसे फैलती है बीमारी

फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स फैटिंगस प्रजाति के मादा मच्छर के काटने से फैलती है। संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद मच्छर स्वयं संक्रमित हो जाता है और फिर स्वस्थ व्यक्ति को काटने पर परजीवी उसके रक्त में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे संक्रमण फैलता है।

किन्हें नहीं दी जाएगी दवा

अभियान के दौरान निम्न श्रेणी के लोगों को दवा नहीं दी जाएगी –

  • एक वर्ष से कम आयु के बच्चे
  • गर्भवती महिलाएं
  • अति वृद्ध
  • गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति

प्रशासन की अपील

कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने राजिम एवं छुरा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर दवा का सेवन कर अभियान को सफल बनाएं। प्रशासन ने सभी परिवारों से प्रत्येक सदस्य को दवा सेवन सुनिश्चित कराने तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!