September 27, 2026

सुशासन तिहार में किसान गंगाधर नेताम को मिला किसान किताब

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सफलता की कहानी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

किसान ने जताया खुशी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 मई 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार अभियान, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पारदर्शिता और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से पहुँचाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाना और शासन-जनता के बीच सेतु का कार्य करना है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास पहुँच सके।

इसी क्रम में सुशासन तिहार अंतर्गत बरमकेला ब्लॉक के ग्राम तौसीर निवासी गंगाधर नेताम द्वारा ऋण पुस्तिका (किसान किताब) हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसे तत्काल शनि राम पैंकरा तहसीलदार द्वारा हल्का पटवारी करमसिंह राठिया को बुलाकर अभिलेखों का अवलोकन कर पाया कि नेताम को किसान किताब उपलब्ध नहीं हो पाया था। आवेदक गंगाधर नेताम को बुलाकर किसान किताब प्रदान किया गया। लंबे इंतजार के पश्चात ऋण पुस्तिका प्राप्त होते ही किसान नेताम के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलक रहा था। उन्होंने समाधान मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए शासन की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना किया।इस अवसर पर शनि राम पैंकरा तहसीलदार, मोहनलाल साहू नायब तहसीलदार, करमसिंह राठिया पटवारी आदि उपस्थित थे।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!