September 27, 2026

भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति में देरी से सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खींचातानी तेज़

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। जिले के दो प्रमुख मंडलों—सारंगढ़ और बरमकेला—में वर्तमान मंडल अध्यक्षों की जगह नए चेहरों की घोषणा नहीं होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी और खींचातानी देखी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

सारंगढ़ मंडल में मनोज जायसवाल और बरमकेला में मनोहर पटेल वर्तमान में मंडल अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं। जबकि प्रदेश भाजपा द्वारा लगभग सभी जिलों में नए कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा चुकी है, वहीं इन दोनों मंडलों में पुराने पदाधिकारियों को बनाए रखने से पार्टी के अंदर सवाल उठने लगे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा आमतौर पर अनुशासन और संगठन के नियमों का पालन करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति करती है, लेकिन इस बार इन दोनों मंडलों को लेकर अपवाद देखा जा रहा है। इससे पार्टी के आंतरिक मतभेद और रणनीतिक भ्रम उजागर हो रहे हैं।

वरिष्ठ नेताओं से यह सवाल किया जा रहा है कि जब बाकी मंडलों में बदलाव संभव हुआ, तो सारंगढ़ और बरमकेला में क्यों नहीं? पार्टी कार्यकर्ताओं की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए अब प्रदेश नेतृत्व पर दबाव बढ़ रहा है कि जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट की जाए और संगठन में संतुलन बहाल किया जाए।

स्थिति पर सभी की नजरें टिक गई हैं कि भाजपा नेतृत्व अगला कदम क्या उठाता है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!