September 27, 2026

भ्रस्टाचार के डर से भाजपा की वाशिंग मशीन में धुल रहे हैं जनपद सदस्य – कांग्रेस का हमला

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love


बरमकेला।बरमकेला जनपद में बीते कुछ महीनों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के लगातार भाजपा में प्रवेश करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने इस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यह प्रवेश “राजनैतिक सिद्धांत” के लिए नहीं बल्कि “निजी स्वार्थ” और “भ्रष्टाचार से बचने” की कोशिश है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों पर ठेकेदारी, फर्जी ऋण एवं आर्थिक गड़बड़ियों के गंभीर आरोप हैं, वही लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसमें उज्ज्वल मिरी, रोहित वर्मा और घनश्याम इजारदार जैसे ठेकेदारों के नाम सामने आ रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

सबसे चौंकाने वाला मामला जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. विद्या किशोर चौहान का है, जिनके भाजपा प्रवेश के पीछे कांग्रेस ने दो प्रमुख कारण गिनाए हैं।

फर्जी ऋण घोटाले का डर!


कांग्रेस का आरोप है कि डॉ. चौहान के दो जेठ – कीर्तिचंद चौहान और मनोज चौहान – बड़े नावापारा और कंठीपाली सहकारी समितियों में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। दोनों पर किसानों के नाम पर फर्जी के.सी.सी. बनाकर करीब 4 करोड़ 20 लाख रुपये के गबन का आरोप है। इस घोटाले की खबर 24 मार्च के समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी।

राजनीतिक दबाव में लिया गया फैसला?


कांग्रेस ने यह भी कहा कि अध्यक्ष पद जीतने के बाद दो जनपद सदस्यों के भाजपा में चले जाने से भाजपा पक्ष में बहुमत हो गया, जिससे कांग्रेस सदस्यों को 15वें वित्त आयोग की राशि और गौण खनिज मद की राशि से वंचित कर दिया गया। इसी डर और दबाव के चलते डॉ. चौहान ने पार्टी छोड़ी।

गीता पर ली गई थी कसम, 4 महीने में तोड़ी


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि अध्यक्ष बनने के लिए डॉ. चौहान ने 22 दिन तक अज्ञातवास काटा था और जगन्नाथ मंदिर में गीता पर हाथ रखकर कसम खाई थी कि 5 साल तक कांग्रेस के साथ रहूंगी। मगर केवल 4 महीनों में ही वह कसम टूट गई।

“भाजपा = भ्रष्टाचारियों की वाशिंग मशीन”


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तंज कसते हुए कहा कि आजकल भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है, जहां कोई भी कितना भी बड़ा भ्रष्टाचार कर ले, बस भाजपा में शामिल होते ही “सब पाप धुल जाते हैं”। यही कारण है कि जनपद सदस्य और अध्यक्ष भाजपा की “राजनैतिक वाशिंग मशीन” में जाकर खुद को साफ़ कर रहे हैं।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!