September 27, 2026

किसानों के खातों में एकमुश्त जाएंगे 12 हजार करोड़ रुपए, सीएम साय ने किया ऐलान

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पूरी हो चुकी है। इसके छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल धान खरीदी में रिकार्ड बनाया। इसके एवज में सरकार ने किसानों को 13 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान भी कर दिया है। अब किसानों को साय सरकार द्वारा की घोषणा के अनुसार 31 सौर रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का इंतजार है। ऐसे में सीएम विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम साय ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि किसानों की अंतर राशि का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी की अंतर राशि के 12 हजार करोड़ का भुगतान करेगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर किसानों को खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा है कि प्रिय किसान साथियों, जैसे कि हमने घोषणा की थी, धान खरीदी के आंकड़े आते ही आप सभी अन्नदाताओं को धान की अंतर की राशि का भी एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा। मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मोदी की गारंटी को फिर से पूरा करते हुए आप सभी के खातों में एकमुश्त लगभग 12 हजार करोड़ की राशि का भुगतान हो जायेगा। आपके श्रम को मिले इस सम्मान से ही प्रदेश का नगर और गांव खुशहाल होगा। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों विजयी बनाने की अपील की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

बता दें छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत इस खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल है। धान की यह खरीदी राज्य बनने के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। धान खरीदी का सिलसिला 14 नवंबर 2024 से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक निरंतर जारी रहा जिसके अंतर्गत राज्य के पंजीकृत 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने धान विक्रय किया। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। महासमुंद जिला सर्वाधिक 11.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर राज्य में पहले नंबर पर है। वहीं बेमेतरा जिला 9.38 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर दूसरा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिला 8.56 लाख मीट्रिक टन धान खरीदकर तीसरा स्थान हासिल की है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!