September 27, 2026

शासकीय दुकान से गरीबों का हक़ हड़पने वाला आरोपी भगवान सिंह गिरफ्तार!

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

पूर्व कांग्रेस पार्षद भगवान सिंह राशन दुकान बचाने के लिए किया था भाजपा में प्रवेश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

रायगढ़ धरमजयगढ/ धरमजयगढ़ विकासखण्ड क्षेत्र में राशन दुकान घोटाला मामले में स्थानीय प्रशासन का सख्ती बरतते हुए देखी जा रही है। बता दें बीते दिनों धरमजयगढ क्षेत्र अंतर्गत कापू तहसील क्षेत्र में शासकीय राशन गबन मामले में स्व सहायता समूह बंधनपुर अध्यक्ष सचिव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी क्रम शुक्रवार को खाद्य विभाग की दुसरी बड़ी कार्रवाई सामने आई है जहां पर धरमजयगढ क्षेत्र के अंतर्गत राशन शासकीय उचित मूल्य दुकान जबगा (आई.डी. 412009048) में संचालित राशन दुकान संचालक विक्रेता भगवान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

ग्राम पंचायत जबगा में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और खाद्यान्न व्यवपर्तन का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर खाद्य निरीक्षक सुधारानी चौहान द्वारा प्रस्तुत विस्तृत जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह उजागर हुआ कि मां अम्बे महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह एवं सचिव शेष कुमार साहू ने शासन के दिशा-निर्देशों को ताक पर रखकर राशन वितरण में गम्भीर अनियमितताएं किया। और वहीं खाद्य अधिकारी के जांच में यह पाया गया कि दुकान नियमित रूप से नहीं खोली जाती थी तथा पात्र हितग्राहियों से चावल, शक्कर एवं नमक के लिए निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली जाती थी।

मार्च 2025 का राशन वितरण फरवरी में ही कर दिया गया, जबकि मार्च में दुकान पूरी तरह बंद रही। शक्कर पात्रतानुसार 1 किलोग्राम के स्थान पर प्लास्टिक की कटोरी से वितरित की गई।
और वहीं सबसे गंभीर तथ्य यह सामने आया कि लाभार्थियों से ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर वितरण तो दर्शाया गया, परंतु उन्हें भौतिक रूप से खाद्यान्न नहीं दिया गया। इससे स्टॉक में भारी अंतर पाया गया—चना 10.86 क्विंटल (₹50,075.46) और नमक 5.58 क्विंटल (₹5,580) अधिक, जबकि चना 7.20 क्विंटल (₹33,199.20) का अभाव पाया गया। कुल व्यवपर्तन ₹88,854.66 का आँका गया।

वहीं खाद्य अधिकारी सुधारानी चौहान के कथनानुसार संचालक ने भौतिक सत्यापन के लिए बार-बार दिए गए निर्देशों की अनदेखी की और समय पर न तो पंजी प्रस्तुत किया और न ही जांच में सहयोग दिया। इसके साथ ही घोटालेबाज भगवान सिंह ने मर्यादा लांघते हुए शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप में महिला खाद्य निरीक्षक के प्रति आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणी कर शासकीय मर्यादा को भी अपमानित किया। और वहीं इस गंभीर प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अध्यक्ष भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के साथ ही शासन ने कड़ी चेतावनी दी है, कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

आपको बता दें,इस तरह का मामला छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 की कंडिका 5(24), 5(27), 6(1)(ग), 12(3), 13(1), 13(2) एवं 15 के उल्लंघन के साथ-साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है।
लेकिन वहीं अब समूचे धरमजयगढ़ क्षेत्र की निगाहें इस बात पर हैं, कि भगवान सिंह की गिरफ्तारी के बाद सचिव शेष कुमार साहू पर क्या कार्रवाई होती है, और शासन इस पूरे मामले में कितनी कठोरता से आगे बढ़ता है। बहरहाल शासकीय राशन घोटाला करने वाले भ्रष्टाचारियों पर लगातार खाद्य विभाग द्वारा कार्रवाई के बाद राशन संचालकों पर हड़कंप मचा हुआ है। और वहीं राशन घोटालेबाजों पर हो रही कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के गरीब मजदूर किसानों ने विभाग की इस पहल को सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!